एबीएसपी के सोनी जितेंद्र धीरज लाल गुजरात प्रदेश के संयोजक/अध्यक्ष नियुक्त हुए


महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी सनातन परिषद के यूपी प्रभारी नियुक्त


: संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर सौंपी जिम्मेदारी


अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन सभी से सनातन परिषद की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। वही पदाधिकारियों ने थे श्री महंत को भरोसा दिलाया कि वह “तन मन धन” से सनातन और संगठन के लिए समर्पित रहेंगे।


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। उमाकांत द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया। विष्णु तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
योगेश कुमार उत्तराखंड प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया।

जबकि सोनी जितेंद्र धीरज लाल बने गुजरात प्रदेश के संयोजक/अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, अर्चना शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की विचारधारा को देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना और सभी सनातनियों को गौरव की अनुभूति कराना ही परिषद का लक्ष्य है। उन्होंने सभी से सनातनी होने के नाते एकजुटता के साथ सनातन धर्म की पताका फहराने का आह्वान किया।

अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन के प्रचार प्रसार में संतों ने हमेशा ही बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के प्रयास से देश ही नहीं विदेश में भी सनातनी बंधु जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में कदमताल कर रहे हैं। गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सोनी जितेंद्र धीरजलाल ने कहा कि आज के समय में सभी साथियों को एकजुट होने की आवश्यकता है और श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने यह बीड़ा उठाया है। इसके लिए उनका जितना आभार जताया जाए कम है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविक्षित रमन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार बत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष युवा मानवेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुधांशु वत्स ने किया। पटका पहनाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views