रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाईयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी

*सीएचसी में उच्चीकृत हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ व चोपता*

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्रवाई के निर्देश*

देहरादून, 04 अक्टूबर 2024

रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ तथा चोपता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं स्थापना से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकार ने जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये

रूद्रप्रयाग जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है। डा. रावत ने बताया कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है । दोनों चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत किये जाने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही यहां आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को भी चिकित्सा सुविधा आसानी से सुलभ हो पायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति दी गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा, साथ ही एक बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर उपचार तथा सरकार के टीकाकरण अभियान को भी धार मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण और स्थापना को लेकर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही मानकों के आधार पर अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं अवसंरचनात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने को भी कहा है। डा. रावत ने बताया कि उखीमठ एवं चोपता में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण करने तथा काण्डई में पीएचसी खोलने की मांग स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर व्यापार मंडल महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्पर्श गंगा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 3 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 5 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 7 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 9 views