खेलों के माध्यम से भारत ने विश्व में पहचान बनाई:जिलाधिकारी

हरिद्वार 30 सितम्बर 2024- जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद स्तरीय शैक्षिक एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं ं का सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्विलित, खेल ध्वजारोहण व ओलंपिक मशाल जलाकर शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे जनपद के खिलाड़ी प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं, बच्चों को संस्कार और अच्छी शिक्षा दी जाए। यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है, ये जो पसीना बहा रहे हैं वह कल स्वर्ण में परिवर्तित हो जाएगा, किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफल होने के लिए चाहे वह खेल हो, व्यवसाएं हो या प्रतियोगिता में जाना हो शुरूवात में अथक प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है, ऊर्जा को उसका भरपूर लाभ उठाए। जिसने भी यह अवसर खो दिया वह असफल हो जाता है, इसलिए विद्यार्थियों को आलस्य छोड़कर अनुशासन को अपनाने वाला सफल होता है। उन्होंने कहा कि जरूरी है महत्वपूर्ण है प्रतिभाग करना, बहुत सारे लोग प्रयास करते हैं तो सफलता उनको मिल जाती है, यदि जो सफल नहीं होते उनको अगले अवसर का लाभ उठाना चाहिए, अपने जनपद का नाम आपने अभिभावक का नाम, राष्ट्रीय स्तर तक ले कर जाए।

जिलाधिकारी ने 400 मी बालक वर्ग अंडर-19 बालको वर्किंग रेस को हरी झंडी देकर रवाना किया, प्रथम खानपुर के नितिन पवार, द्वितीय रूड़की के नीरज कुमार, बहादराबाद के तृतीय आने वाले अतुल को मेडल प्रदान किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प कुछ तथा ताम्र वस्त्र पहनकर किया गया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता निर्देशन में प्रारंभ हुई, जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला के 6 ब्लॉक रुड़की, भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, खानपुर तथा नारसन के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश वशिष्ट ने किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह, माध्यमिक जिलाशिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य भीकम सिंह, सुबोध मलिक, प्रवीण कपिल तथा रविंद्र तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : अशोक शास्त्री

    रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा हरिद्वार। मंच पर कहीं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन का संदेश गूंजा…

    90 साल से महिला शिक्षा की अलख जगा रहा संस्थान, ‘अनुभूति’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    हरिद्वार। सतीकुंड कनखल स्थित श्रीमती शकुंतला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘अनुभूति’ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 90 वर्षों से महिला शिक्षा के क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : अशोक शास्त्री

    • By Admin
    • November 28, 2026
    • 3 views

    90 साल से महिला शिक्षा की अलख जगा रहा संस्थान, ‘अनुभूति’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • November 27, 2026
    • 4 views

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 8 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 10 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 15 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 17 views