महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर व्यापार मंडल महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्पर्श गंगा की डायरेक्टर विदुषी निशंक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि विदुषी निशंक ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। व्यापारिक संगठनों में उनकी सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि महिला विंग व्यापारियों के हितों के साथ-साथ समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाए।

शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिला व्यापारियों की बढ़ती भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित महिला विंग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके बाद शपथ ग्रहण की औपचारिकता संपन्न हुई। समारोह में मंजू कौचर ने शहर अध्यक्ष तथा रुचि ड्रोलिया ने शहर महामंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल, उपाध्यक्ष शालू आहूजा, सुषमा सैनी, रजनी अरोड़ा और स्वाति त्यागी, सचिव सुरभि मित्तल, अमृता शर्मा, मोनिका अग्रवाल, ऋतु गुप्ता और राखी कौशिक, संगठन मंत्री नेहा गर्ग तथा कोषाध्यक्ष नलिनी दीक्षित ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गार्गी राय, कामिनी सैनी, प्रीति अग्रवाल, राजनी कुकरेजा और उपासना अग्रवाल को भी शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री अमन शर्मा, महिला विंग की शहर महामंत्री रुचि ड्रोलिया एवं पूर्व शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश चेयरमैन अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, पूर्व मंत्री डॉ. संजय पालीवाल, मेयर किरण जैसल, जिला प्रभारी विजय शर्मा, पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव बिट्टू पालीवाल, गौरव मेहता, संजय चौहान, विष्णु अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, महिला उद्यमी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views