नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नाडीज, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री छगन भुजबल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और सुरक्षित स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज, महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज, श्री महंत सत्य गिरी महाराज, श्री महंत मोहन भारती महाराज, श्री महंत शंकरानंद सरस्वती महाराज, श्री महंत गणेश नंद गिरी महाराज सहित विभिन्न अखाड़ों के संत एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी संतों और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और घाटों के विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नीस ने कहा कि नासिक कुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज और महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 का नासिक कुंभ अब तक का सबसे दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संत समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कुंभ मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रशासनिक अमला भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नासिक कुंभ 2027 की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    – भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज – श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक – ⁠छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 5 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 6 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views