धूमधाम से मनाया गया साधना कुटीर का नौवां वार्षिकोत्सव

हरिद्वार। तपोभूमि हरिद्वार में स्थापित साधना कुटीर का नौवां वार्षिकोत्सव महामण्डलेश्वर स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती के सान्निध्य में बड़े धूमधाम और आध्यात्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात् साधना कुटीर प्रांगण में आध्यात्मिक वातावरण और भी प्रखर हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती ने की और संचालन श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने किया। इस अवसर पर साधना कुटीर के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती ने कहा सनातन केवल आस्था नहीं बल्कि जीवन का आधार है, और इसके प्रचार-प्रसार के लिए साधना कुटीर निरंतर कार्यरत है।

मुख्य अतिथ श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अर्न्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महन्त विद्यानन्द सरस्वती महाराज कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती कर्नाटक में शिक्षा और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने साधना कुटीर को समाज सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रेरणादायक केंद्र बताया।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विद्यानंद सरस्वामी महाराज दक्षिण और उत्तर भारत के बीच आध्यात्मिक एवं सामाजिक समन्वय का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विद्यानंद शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष रूप से सेवा कार्य चला रहे हैं, जिसका लाभ जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास राष्ट्र को एकता, सहयोग और विकास की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। उनके अनुसार, समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वामी विद्यानंद का योगदान सराहनीय है।

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री मंकाल एस. वैद्य ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती सनातन धर्म की पताका को ऊँचा उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती का आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है और युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाता है। मंत्री वैद्य ने साधना कुटीर द्वारा किए जा रहे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने कहा साधना कुटीर के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती शिक्षा, संस्कृति और समाज के उत्थान में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक से आए मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करते हैं।

वार्षिकोत्सव में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अर्न्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महन्त विद्यानन्द सरस्वती महाराज,श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महन्त महेशपुरी,

महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज,

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज,

श्री महन्त देवानन्द सरस्वती महाराज,श्री महन्त इन्द्रानन्द सरस्वती महाराज,महन्त माधवानन्द सरस्वती

विशेष उपस्थिति

मंकाल एस वैद्य,कैबिनेट मंत्री, कर्नाटक सरकार, मदन कौशिक विधायक, बीमन्ना नायक विधायक सिरसी कर्नाटक, हरीश पुन्जा, विधायक, बेलतंगडि, कर्नाटक,

जयशंकर विश्वनाथन-वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीरामक्षेत्र महासंस्थान सेवा समिति गल्फ फैडरेशन, बैहरीन, हरीश पुजारी बैहरीन- अध्यक्ष श्रीरामक्षेत्र महासंस्थान सेवा समिति गल्फ फैडरेशन, गुजरात, गोविन्द बाबू पुजारी-प्रबन्ध निदेशक शेप टॉक फूड एण्ड हॉस्पीटेलिटी सर्विसेस प्रा. लि. बैंगलोर, किरण चन्द्र पुष्पागिरी, उद्योगपति बैंगलोर

किरण कुमार कोडीकल,पार्षद मैंगलोर शहर कर्नाटक,राजस्थान से भगवती प्रसाद बियानी,कमल पारिक,नरेंद्र पाटीदार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views