स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती 

*चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी मांगे आवेदन*

देहरादून, 14 नवम्बर 2025

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन भेजा गया था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 26, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चम्पावत 03, देहरादून 06, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 तथा उत्तराकशी के 08 पद शामिल है। डा. रावत ने बताया कि विज्ञापित 180 पदों में अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति 31, अनुसूचित जनजाति 02, अन्य पिछड़ा वर्ग 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके तहत अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उक्त भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

*बयान-*

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम के 180 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में एएनएम की नई तैनाती से प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    महंत रवि पुरी महाराज ने विधि-विधान से किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद हरिद्वार। गुप्त नवरात्रि के समापन अवसर पर हरिद्वार के प्राचीन हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान…

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    हरिद्वार। कनखल स्थित एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360 ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 3 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 6 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 8 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 7 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views