राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करे जिलाधिकारी

*जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति बैठक में दिए निर्देश।*

*विद्युत विभाग को बिजली चोरी पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश,विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध की जाए कड़ी कार्यवाही।*

*हरिद्वार 14 नवंबर 2025*

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्म प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें वन विभाग,आबकारी, परिवहन विभाग,रोडवेज,राज्य कर विभाग, खनन,विद्युत,स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन,पर्यटन,सिंचाई विभागों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करनेके निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन योजनाओं में धीमी प्रगति है,उन योजनाओं में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए लक्ष्य हासिल करे साथ ही परिवहन विभाग को निर्देश दिए ही कि जो भी प्राइवेट बसे संचालित हो रही है उन्हें परमिट किस आधार पर उपलब्ध किया गया है,नियमों का भलीभांति परीक्षण करले।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि राजस्व की किसी तरह से कोई हानि न हो तथा विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए,चोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि राजस्व प्रति के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय समय पर योजनाओं की समीक्षा बैठके भी करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,जिला खनन अधिकारी काजिम रजा, एआरटीओ निखिल शर्मा ,आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया,ज्वॉइंट कमिश्नर राज्य कर संजीव सोलंकी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं : श्रीमहंत डॉ.रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न फलदार प्रजातियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं : श्रीमहंत डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 3 views

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 4 views

    भेल दिगंबर जैन मंदिर में श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर, बच्चों-बड़ों को दिए जा रहे संस्कारों के पाठ

    • By Admin
    • June 4, 2026
    • 3 views

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

    • By Admin
    • June 2, 2026
    • 6 views

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 6 views

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 7 views