20 मार्च से शुरू होगा श्री दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति कार्यक्रम

हरिद्वार, 19 मार्च। जूर्स कंट्री में नव निर्मित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति कार्यक्रम 20 मार्च से 26 मार्च तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे। महामंत्री अमित जैन ने बताया कि महोत्सव 108 श्री उपाध्याय डा.गुप्ती सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान आदिनाथ के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याण की पावन क्रियाओं का दिव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। विश्व शांति के लिए विशेष महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र जाप और हवन आदि संपन्न होंगे। अमित जैन ने बताया कि इन क्रियाओं से न केवल मंदिर क्षेत्र में बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति और सद्भाव का वातावरण बनेगा। महोत्सव के मुख्य यजमान यूसी जैन और मुख्य संयोजक निखिल जैन ने बताया कि मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं। पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बनेगा। आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे और भगवान आदिनाथ के दिव्य दर्शन का लाभ उठाएंगे। मंदिर समिति ने आगंतुकों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भोजन, आवास एवं परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से धार्मिक क्रियाओं में सम्मिलित हो सकें। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव धर्म, आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम होगा। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जहां वे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के पावन क्षणों का साक्षी बन सकेंगे। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। इस दौरान महोत्सव के मुख्य यजमान यूसी जैन, मुख्य संयोजक निखिल जैन, महामंत्री अमित जैन, मीडिया प्रभारी आदेश जैन, जेसी जैन, ऋषभ जैन, राजीव जैन, गौरव जैन, सतीश जैन, बालेश जैन, वकील चंद जैन, अंकित जैन, हन्नी जैन, रवि जैन, संदीप जैन, नितेश जैन, विजय जैन, सोनल जैन, आरती जैन, कल्पना जैन, अर्चना जैन, ऋतु जैन, पूजा जैन, प्रियंका जैन, गरिमा जैन, अनुभव जैन, आकाश जैन, जितेंद्र जैन, मनोज जैन, पंकज शास्त्री, अरविंद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views