14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का हुआ शुभारंभ

*दिनांक 16.12.25 से 19.12.25 तक मेजबान हरिद्वार पुलिस आयोजित करेगी प्रतियोगिता*

*पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती बनी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि*

*एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में बुके भेंट कर किया मुख्य अतिथि का स्वागत*

*मेज़बान हरिद्वार और जनपद चमोली के बीच खेला गया उद्घाटन मैच*

आज दिनांक 16/12/25 को 04 दिवसीय 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ भल्ला स्टेडियम हरिद्वार में बैंड की मधुर धुन के मध्य मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती द्वारा आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

तत्पश्चात आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को मोमैन्टो भेंट कर उनकी उपस्थित हेतु आभार व्यक्त किया गया।

जनपद/वाहिनी की टीमों द्वारा मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी तत्पचात मेजबान टीम के कैप्टेन द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए खेल का जीवन में विशेष महत्व बताते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई।

हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में दिनांक 16/12/25 से 19/12/25 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद/वाहिनी की 20 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच मेज़बान हरिद्वार और जनपद चमोली के बीच खेला जा रहा है।

उक्त अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 11 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 9 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 14 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 16 views