एस एम जे एन कॉलेज में ‘विजय दिवस’ पर वीरों को नमन

हरिद्वार 16 दिसंबर

एस एम जे एन पी जी कॉलेज में आज 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत की याद में ‘विजय दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कॉलेज में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शौर्य दीवार पर अर्पित किए पुष्प

महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा सहित सभी उपस्थित समुदाय ने देश के अमर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर बांग्लादेश के निर्माण और पाकिस्तान पर भारत की निर्णायक विजय को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया।

*बलिदानी सैनिकों का योगदान युवा पीढ़ी की चेतना में रहे: प्रो. बत्रा*

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने रिकॉर्ड समय में पाकिस्तान का विभाजन कर दक्षिण एशिया में बांग्लादेश नामक नए राष्ट्र का निर्माण किया, जिसकी मिसाल पूरे विश्व में दुर्लभ है। उन्होंने तत्कालीन जनरल सैम मानिकशॉ की कुशल सैन्य रणनीति और भारतीय सैनिकों के अद्भुत रणकौशल की जमकर प्रशंसा की।

प्रो. बत्रा ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे 16 दिसंबर 1971 के गौरवशाली इतिहास को अवश्य पढ़ें, ताकि बलिदानी सैनिकों का अमूल्य योगदान नई पीढ़ी की चेतना से विस्मृत न हो सके।

*सैन्य इतिहास का अतुलनीय युद्ध*

राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने 1971 के युद्ध को सैन्य इतिहास का ‘अतुलनीय युद्ध’ बताया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी सेना को निर्णायक रूप से परास्त कर दक्षिण एशिया में लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रो. थपलियाल ने बांग्लादेशी जननायक शेख मुजीबुर्र रहमान का स्मरण करते हुए इस विजय को बांग्लादेशी जनभावना, भारतीय सैन्य कौशल और मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति का सामूहिक परिणाम बताया।

इस अवसर पर गोपाल अरोड़ा, प्रो. जे सी आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. पदमावती तनेजा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, अंकित बंसल, यादविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 3 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 5 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 6 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 10 views