एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

हर प्रतिभागी को जीतने का प्रयास करना:डॉक्टर अशोक शास्त्री

हरिद्वार ,कनखल स्थित एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 29.12.2025, दिन सोमवार

को प्रारंभ हुई। दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में एथलीट मुकाबले जैसे विभिन्न दूरी की दौड़ जिसमें 100, 200 एवं 400 मीटर ( छात्र एवं छात्राओं की पृथक पृथक) आयोजित की गई । इसके अतिरिक्त लंबी कूद एवं ऊंची कूद, गोला फेंक ( शॉट पुट) एवं गेम्स की श्रेणी में बास्केटबॉल तथा बैडमिंटन एवं स्पोर्ट्स की श्रेणी में कब्बड्डी प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रात: 10 बजे विद्यालय में चारों हाउस की टीम के मार्च पास्ट के साथ प्रारंभ हुई । जिसमें अल्बर्ट आइंस्टाइन (रेड हाउस), महात्मा गांधी (ग्रीन हाउस), मार्टिन लूथर ( ब्लू हाउस) एवं रबींद्रनाथ टैगोर ( येलो हाउस) के सभी खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से मार्च पास्ट में भाग लिया, जो कार्यक्रम अतिथियों को भी भव्य लगा। प्रमुख अतिथियों में डॉ गीता जोशी, प्राचार्या, महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, डॉ अल्पना शर्मा, निदेशिका महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज, श्रीमती रेखा पुरोहित, प्राचार्या शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज रहे।

स्कूल की प्रधानाचार्या ,नीलम बख्शी द्वारा सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। मार्च पास्ट की सलामी स्कूल प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री जी द्वारा ली गई एवं उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई एवं उन्होंने कहा कि एक पल के लिए भी खेल भावना हमसे अलग नहीं होनी चाहिए, जहां हर प्रतिभागी को जीतने का प्रयास करना चाहिए, वही परिणाम कुछ भी हो उसे स्वीकार करना चाहिए।

प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से छात्र आत्मविश्वास, सहनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हाउस कॉर्डिनेटर, सभी हाउस के इंचार्ज, सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों ने पूरे समर्पण से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया । जिनमें शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक, आयुष कुमार, हाउस कॉर्डिनेटर, राखी राणा, सभी चारों हाउस के इंचार्ज चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, शमिता तिवारी, गीतांजली जोशी इसके अतिरिक्त ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, शिवानी जोशी, राहुल कश्यप, शिवानी गौड़, दीपा पुनिया, अरुण कुमार, शिल्पा रानी, सीमा रानी, वर्णिका चौहान, अर्चना त्रिपाठी, आरती सैनी, आस्था सहगल, सिमरन बत्रा, रूचि गुप्ता, गीतिका मल्कोटी, मानसी त्यागी, आकांक्षा शर्मा, सोनम अरोड़ा, सारिका मित्तल, दीपिका शर्मा, रोशनी, अश्विका चौधरी, नीति शर्मा, गीता भारती, मोहिता चावला, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, गौरव शर्मा, गणेश, रामतीरथ, मुशर्रफ अली आदि रहे ।

*प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी दी*

100 मीटर रेस बालक वर्ग सीनियर में कुणाल ( रेड हाउस) प्रथम, हर्षित ( येलो हाउस) द्वितीय, अनुज ( ग्रीन हाउस) तृतीय।

100 मीटर रेस बालिका वर्ग सीनियर में वर्षा ( ब्लू हाउस) प्रथम, अंशिका ( ग्रीन हाउस) द्वितीय, वैष्णवी( रेड हाउस) तृतीय ।

200 मीटर रेस सीनियर बालक वर्ग में दिव्यांश एवं निशित येलो हाउस तथा रेड हाउस दोनों प्रथम, यश रावत ( ग्रीन हाउस)

200 मीटर बालिका वर्ग में सीनियर में वर्षा ब्लू हाउस प्रथम, रिया रेड हाउस द्वितीय, प्रेरणा येलो हाउस तृतीय

100 मीटर रेस बालक जूनियर वर्ग में आदित्य पाल ब्लू हाउस प्रथम, देव वर्मा ग्रीन हाउस द्वितीय, अदित गुप्ता रेड हाउस तृतीय

100 मीटर बालिका वर्ग जूनियर में दिव्यांशी ग्रीन हाउस प्रथम, नव्या ब्लू हाउस द्वितीय, मीनाक्षी रेड हाउस तृतीय

200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में हर्ष येलो हाउस, कृष्णा रेड हाउस द्वितीय, रुद्र ग्रीन हाउस तृतीय ।

400 मीटर रिले रेस में ब्लू हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय रहा।

शॉट पुट बालक वर्ग में ग्रीन हाउस का शिवेन प्रथम एवं रेड हाउस का कुणाल द्वितीय एवं वंश। येलो हाउस तृतीय रहा।

शॉट पर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की निधि प्रथम, ग्रीन हाउस की दिव्यांशी द्वितीय, येलो हाउस की वैदेही तृतीय रही ।

लंबी कूद बालक वर्ग में रेड हाउस के कुणाल ने प्रथम, येलो हाउस का मयंक द्वितीय रहा।

लंबी कूद बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस दिव्यांशी प्रथम, ब्लू हाउस की वर्षा द्वितीय, तृतीय पलक रेड हाउस की रही।

बैडमिंटन बालक वर्ग सिंगल में जसप्रीत सिंह रेड हाउस प्रथम

बैडमिंटन बालिका वर्ग सिंगल में वर्षा ब्लू हाउस प्रथम रही।

बाकी बचे हुए इवेंट्स के फाइनल कल घोषित किए जाएंगे

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views