117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

*आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार*

*कहा, श्रेष्ठता सूची के अनुरूप महाविद्यालयों में आउटसोर्स से मिलेगी तैनाती*

देहरादून, 27 अगस्त 2025

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों को शीघ्र तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने उक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी जारी कर दी है। जिसके तहत आगामी 28, 29 एवं 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इसके उपरांत श्रेष्ठता सूची के अनुरूप अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति दी जायेगी।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग में भी प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके लिये शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों की तैनाती राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। डॉ. रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने उक्त पदों पर नियुक्ति को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के ‘रोजागर प्रयाग पोर्टल’ पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे, जिसके क्रम में विभाग ने साक्षात्कार कमेटी गठित कर आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उक्त पदों के लिये 640 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 460 लोगों ने ही अपने शैक्षणिक एवं कार्यानुभव प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड़ किये थे। प्रत्येक साक्षात्कार दिवस पर चार पालियों में 50-50 आवेदित योग प्रशिक्षकों का इंटरव्यू लिया जायेगा, जबकि 30 अगस्त को उन अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार में शामिल किया जायेगा जो किसी कारणवश साक्षात्कार देने से रह गये थे। इसके उपरांत आवेदित अभ्यथियों की विभागीय रोस्टर के अनुसार वरियता सूची तैयार की जायेगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ साक्षात्कार आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि योग्य युवाओं को मौका मिल सके।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 9 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views