किसान भवन में जैविक उत्पाद परिषद की 26वीं परिषदीय बोर्ड बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 27 अगस्त। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जैविक उत्पाद परिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी की अध्यक्षता में किसान भवन देहरादून में राज्य जैविक उत्पाद परिषद की 26वीं परिषदीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने से संबंधित कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे –

1. उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा जैविक खेती के साथ प्राकृतिक खेती पर भी कार्य किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।

2. उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद का नाम बदलकर उत्तराखण्ड जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद परिषद (UONCB) किए जाने पर सहमति बनी।

3. किसानों को उनके जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की उचित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के चुनिंदा स्थानों पर जैविक/प्राकृतिक मंडियों की स्थापना की जाएगी, जो ई-नाम (eNAM) की तर्ज पर संचालित होंगी।

4. एपीड़ा भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, प्रक्षेत्रीय गतिविधियों के संचालन हेतु प्रत्येक जनपद में परिषद के कार्मिकों (तकनीकी अधिकारी, सहायक विपणन अधिकारी तथा आंतरिक निरीक्षक) को एक कार्यालय उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती की परम्परा रही है। किसानों को इस दिशा में प्रोत्साहित किया जाए। ताकि राज्य को प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

बैठक का संचालन परिषद के प्रबंध निदेशक ने किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, मनोनीत सदस्य निरंजन डोभाल, गिरीश बलूनी सहित कृषि, उद्यान, रेशम, सगंध पौधा केन्द्र, जड़ी-बूटी केन्द्र, पंतनगर विश्वविद्यालय एवं शासन से नामित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views