हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महंत रविंद्र पुरी – नरेंद्र मोदी और आरएसएस सबसे बड़े ज्योतिषी

हरिद्वार के कनखल स्थित श्री जगतगुरु आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े ज्योतिषी हैं। उन्होंने कहा कि जब श्री मोदी आरएसएस में एक सामान्य कार्यकर्ता थे, तब पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या आप अयोध्या जाएंगे? इस पर उन्होंने उत्तर दिया था कि जब तक राम मंदिर नही बनेगा, तब तक अयोध्या नहीं जाऊंगा।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह एक सामान्य कथन नहीं था, बल्कि यह उनकी दूरदर्शिता और आत्मविश्वास का प्रतीक था। उन्होंने उस समय ही जान लिया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर उन्हीं के नेतृत्व में बनेगा। आज यह सत्य होकर देश के सामने है और करोड़ों राम भक्तों की आस्था को नया आयाम मिला है।

सम्मेलन में देश भर से आए ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों ने भाग लिया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सब एकजुट रहें तो देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने हरिद्वार से कश्मीर के लाल चौक तक सनातनियों की यात्रा निकालने की घोषणा करते हुए कहा कि इस यात्रा की तिथि की घोषणा सभी से वार्ता करके जल्द की जाएगी और इसमें सभी सनातनियों और युवा वर्ग शामिल होंगे ,

महंत जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भारत की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिष विज्ञान न केवल भविष्य जानने का माध्यम है, बल्कि यह समाज को सही दिशा दिखाने वाला प्रकाश स्तंभ भी है।

इस अवसर पर ज्योतिष विज्ञान के महत्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्र भक्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views