हमलावर को सात साल की सजा सुनाई 

विजय सुब्रह्मण्यम,हरिद्वार

जानलेवा हमला करने व गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश राजू कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी हमलावर स्वामी शिव प्रियानंद दोषी पाते हुए सात वर्ष की कैद व सात हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है ‍।

शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने बताया बताया कि 17दिसंबर 2021 की रात कनखल क्षेत्र बैरागी कैंप स्थित एक आश्रम में आरोपी हमलावर व चुटैल कमलेशवरा ठहरे हुए थे। जो आपस में गुरु भाई भी हैं। रात करीब एक बजे आरोपी हमलावर शिव प्रियानंद ने पुरानी द्वेषभावना से प्रेरित होकर चुटैल कमलेश्वरानंद पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया था। हमले में चुटैल के सिर, जबड़े व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची थी। तभी चुटैल को इलाज के लिए बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। चुटैल कमलेश्वरानंद के शिकायतकर्ता छोटे भाई द यानिध नंद ने कनखल थाने में हमलारोपी शिव प्रियानंद शिष्य स्वामी स्वरूपानंद निवासी पंच निर्मोही अखाड़ा बैरागी कैंप कनखल के विरुद्ध जानलेवा हमला व गंभीर चोट पहुंचाने का केस दर्ज कराया था। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने हमलारोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। केस में अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह के बयान कराए।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विचारण कोर्ट ने हमलावर शिवप्रियानंद को दोषी ठहराया है। साथ ही, जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर आरोपी हमलावर को दो महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

 

  • Related Posts

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    *वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल* *श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 7 views