पंजाबी समाज से की कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी व वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील

भाजपा ने की पंजाबी समाज की उपेक्षा, नहीं दिया केाई प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने दिया पंजाबी समाज को सम्मान:सुनील अरोड़ा

हरिद्वार, 22 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पंजाबी समाज से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है। लेकिन भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया। वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है। मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। कांग्रेस की और से पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए हरिद्वार नगर निगम के 7 वार्डो में पंजाबी समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव में उतारा है। पंजाबी समाज कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान समेत समाज के सातों वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा पंजाबी समाज का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा के संगठन में भी समाज की पूरी तरह अनदेखी की गयी। भाजपा की ना तो प्रदेश कार्यकारिणी में और ना ही जिला कार्यकारिणी में पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया। हरिद्वार नगर निगम के 60 वार्डो में भी पंजाबी समाज को नजरअंदाज किया गया। लगातार समर्थन के बावजूद पंजाबी समाज को टिकट ना देने से भाजपा की नीति उजागर हो गयी है। सुनील अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल दबाव की राजनीति कर रही है। कॉरिडोर एवं मेडिकल कॉलेज के निजीकरण जैसे भाजपा के जनविरोधी फैसलों पर धर्मनगरी की जनता वोट की चोट करेगी। संजय आनंद, जतिन हांडा, भानु बहल, दीपक टंडन, कैश खुराना, ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी जनता कांग्रेस के पक्ष में मन बना चुकी है। नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने वाला है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सरल, ईमानदार और समर्पित महिला हैं। निश्चित रूप से धर्मनगरी की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और पंजाबी समाज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करेगा।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views