हनुमान ने स्वर्ण सदृश लंका जलाकर उसका रावण का अभिमान किया चूर-चूर 

हरिद्वार। बड़ी रामलीला में अशोक वाटिका, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीला के माध्यम से दिखाया कि अहंकार व्यक्ति को किस प्रकार पतन और पराजय की ओर ले जाता है। रावण ने हनुमान के पिता पवन को अन्य देवताओं के साथ अपने कारागार में बंद कर रखा था। लेकिन पवन पुत्र हनुमान ने रावण की स्वर्ण सदृश लंका जलाकर उसका अभिमान चूर-चूर कर दिया। श्रीरामलीला कमेटी ने रंगमंच के बाहर लंका के प्रतीकात्मक पुतले को अग्नि के हवाले किया। दशहरा पायता 12 अक्टूबर को रोड़ी बेलवाला मैदान में धूमधाम के साथ संपन्न होगा। भगवान श्रीराम ने सुग्रीव के शिविर से हनुमानजी को सीता की खोज करने लंका भेजा। लंका में विभीषण ने हनुमान जी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अशोक वाटिका जाकर राम की मुद्रिका सीता को दी और सीता से चूड़ामणि लिया। हनुमानजी ने लंका में रावण को अपनी शक्ति का एहसास कराते हुए उससे सीता को वापस करने का सुझाव दिया और अनुरोध भी किया। लेकिन रावण को तो भगवान के हाथों अपनी मुक्ति का माध्यम सीता में ही दिखाई दे रहा था। रावण ने रामदूत हनुमान को दंडित करने की योजना बनाई तो हनुमान ने पूरी लंका को ही जला दिया।

बड़ी रामलीला की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर पूर्व विधायक संजय गुप्ता अपने समर्थकों के साथ रामलीला का दर्शन करने पधारे। उन्होंने रंगमंच की व्यवस्थित और मर्यादित प्रस्तुति के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।

साथ ही रामलीला में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड एवं अन्य प्रदेशों के भी सैकड़ों रामभक्त राम लीला के नियमित दर्शक बन रहे हैं।

शुक्रवार को कुंभकरण तथा मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया जाएगा।

रंगमंच को मौलिक एवं मर्यादित स्वरूप प्रदान करने में कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन,मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, संगीत निर्देशक विनोद नयन सहायक संगीत निर्देशक साहिल मोदी, सहायक निर्देशक मनोज सहगल, डा.संदीप कपूर, विनय सिंघल, कन्हैया खेवडिया, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, दर्पण चड्ढा, राहुल वशिष्ठ, सुनील विधावन, विशाल गोस्वामी सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय है।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 10 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views