स्वामी गोपालानंद महाराज एक तपस्वी संत थे – स्वामी कृष्णानंद 

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री दीप्तानंद अवधूत आश्रम में गुरुवार को स्वामी गोपालानंद महाराज का 17 सी का भोज आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक मदन कौशिक के साथ साधु संतों और लोगों ने स्वामी गोपालानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की जबकि मंच संचालन भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी देवानंद महाराज ने किया। कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद को चादर महानताई दी गई। चादर महानताई स्वामी कृष्णानंद महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय मंत्री, हरिद्वार के प्रतिष्ठित संतों ने मिलकर की।

इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि स्वामी गोपालानंद महाराज एक तपस्वी संत थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रचार प्रसार में समर्पित कर दिया। उन्होंने देश विदेश में सनातन की महिमा का डंका बजाया। इसलिए साधु संतों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्वामी दिव्यानंद को उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए उत्तराधिकारी के रूप में चादर महानताई की।

चादर महनताई करने वालों में स्वामी ललितानंद, स्वामी जितवानंद, स्वामी संजय ब्रह्मचारी, स्वामी अनुराधा, स्वामी विजेंद्र दास, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी प्रकाश आनंद, स्वामी ज्ञान गोदड़ी पीठाधीश्वर, स्वामी महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर राम मुनि, महामंडलेश्वर अनंतानंद, महामंडलेश्वर सुरेश्वरानंद, महंत पहलाद दास, महंत दुर्गादास, महंत रामानंद और कल्याण देव शामिल रहे। इसके अलावा,सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी,विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पार्षद विदीत शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर और अनिल दहिया शामिल हुए।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 3 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views