श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

प्रत्येक क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करा रही हैं वैश्य समाज की महिलाएं-रानी अग्रवाल

हरिद्वार, 18 सितम्बर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। हाईवे स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिला विंग की पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

महिला विंग की संरक्षक रानी अग्रवाल और अमिता अग्रवाल ने कहा कि महिला विंग समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनका संरक्षण व संवर्धन समाज के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाज को प्रेरणा दे रही हैं। महिला उत्पीड़न की घटनाओं का संज्ञान लेकर उनका निस्तारण करना महिला विंग का कर्तव्य है।ः

मुख्य अतिथि मीनू अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की प्रगति में योगदान दे रही हैं।

संयोजक ज्योति अग्रवाल, प्राची गुप्ता, और नीति मेहता ने राज्य और केंद्र सरकार से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने’ की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला विंग समाज के उत्थान में योगदान दे रही है और गरीब व असहाय परिवारों की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और अन्य कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान कर रही है।

पिंकी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्रदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगीता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, प्राची गुप्ता, अंजनी, मोनिका गुप्ता, मोहित, अमिता, अनीता गुप्ता, प्रगति गुप्ता, कंचन अग्रवाल, पायल जैन, स्वाति गुप्ता, गीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सनम, सिया अग्रवाल, प्रभाव मित्तल, पिंकी अग्रवाल, अर्चना रंगोली, रागिनी गुप्ता, अंजना गुप्ता, संगीता मित्तल, संध्या गुप्ता, श्रेया अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, अंजना बंसल, डा.मोनिका अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, अंजलि गर्ग, नीलम सिंघल, रेनू गोयल, अनीता गर्ग, कीर्ति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views