स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों  एव उनके आश्रितों की समस्याओं का तत्परता से निदान किया जाए -जिलाधिकारी

*हरिद्वार 29 मई 2025*

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  जिला कार्यालय सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई,जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों द्वारा समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अध्यक्ष सरंक्षक भारत भूषण विद्यालंकार  ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एव उत्तराधिकारियों के समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन के लिए भूमि आवंटन, शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर के सौन्दर्याकरण का कार्य पूरा करने,शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि 14 अगस्त का कार्यक्रम जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में आयोजित करने,तहसील में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण,स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की चिकित्सा हेतु वरीयता देने,स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों, शहीद स्थलों की हर महीने प्रथम रविवार को सफाई कराने,आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को 100 वर्ग मीटर भूखण्ड देने,हरिद्वार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास प्रकाशित करने,स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों को अनुकम्पा नियुक्ति तथा दयनीय स्थिति में जीवनयापन कर रहे सेनानी परिवारों की आर्थिक मदद करने,जिले की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के स्वजनों को मनोनीत करने, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों, शहीद स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम के साइनबोडों को ठीक करने,प्रशासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को ससम्मान आमंत्रित करके विशिष्ट स्थान देने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के परिचय पत्र ओर पेंशन लगाने  आदि की समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों एव नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एव उनके उत्तराधिकारियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई है उन समस्याओं को तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करे।

शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन के लिए भूमि आवंटन के लिए जो भूमि चिन्हित की गई थी उसका प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा अस्वीकृत किए जाने पर  जिसके लिए जिलाधिकारी ने नई भूमि चिन्हित करने के निर्देश नगर निगम के दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी पेंशन से वंचित है उनकी सूची तैयार कर उनके पेंशन के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध करने के निर्देश दिए इसके साथ ही जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीयों के परिचय पत्र नहीं बने है उनकी सूची तैयार करते हुए उनके परिचय पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए।      उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि जो भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आवास विहीन है इसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार कर उनकी जांच करते हुए आवश्यक करवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की ठीक नहीं है उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए साथ ही 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति में नियम अनुसार सेनानी  आश्रितों के दो सदस्य नामित करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी भगवानपुर अजयवीर सिंह,उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ  असवाल, अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देशबंधु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा,वीरेंद्र कुमार,अनुराग गौतम,विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views