गंगा की स्वास्थता बनाए रखने के लिए घाटों की साफ सफाई करने के निर्देश-जिलाधिकारी

_*पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक लाख़ चौरासी हजार पौधो का रोपण के निर्देश-जिलाधिकारी*_

*हरिद्वार दिनाक 29 मई, 2025* जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति की बैठक की।

उन्होंने कस्साबान नाले का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य पशु चिकित्सधिकारी, पुलिस विभाग के सक्षम अधिकारी को निरिक्षण मे अवश्य शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी भी प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नमामि गंगे के अंतर्गत प्रस्तावित एक लाख़ चौरासी हजार पौधो का रोपण करने हेतु विभागवाऱ पौधों की डिमांड करने के निर्देश दिए।

बैठक में घाटों की साफ सफाई करने को निर्देश नगर निगम को दिए, दूधियाबंध चमगादड टापू, दक्षिण काली माता मंदिर के अजिक्रमण के सम्बंध में नगर निगम ने इस माह इन क्षेत्रों में अतिक्रमण चलाया जिसमें सम्बंधित के खिलाफ 43 चालान किए गये। जिसके लिए जिलाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान आगे चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एचआरडीए पुलों पर जाल लगवाने के निर्देश को दिए जिसमें उनके द्वारा अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने को सहमति प्रदान की इसके साथ हर की पैडी क्षेत्र में चेंजिग रूम की साफ सफाई और मरम्मत करने को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भमगौढ़ा कुंड, श्यामपुर शमशान घाट के क्षतिग्रस्त एवं लाइटों के रख रखाव को उत्तराखण्ड सिचाई विभाग, को प्रापोजल तैयार कर एफएमसीजी को देने के निर्देश दिए। बीस गंगा ग्राम सभा को चिन्हित कर पौधा रोपण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के निर्देश दिए कि गंगा में किसी प्रकार की गंदगी न हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

बैठक में गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य शिखर पालीवाल, मनोज निशांत, जिला वनाधिकारीे वैभव सिंह, सीओअविनाश वर्मा, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एसडीओ सिंचाई यूपी हरिओम सिंह, नगर आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, एफ एस ओ कपिल देव आदि उपस्थित थे।

——–

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views