सेवा दिवस के रूप में बनाया गया हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन

*महापौर किरण जैसल ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर दी सांसद जी को बधाई*

आज 20 दिसंबर को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई और उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंचपुरी ऑटो रिक्शा महासंघ की ओर से बस अड्डा हरिद्वार स्थित महासंघ के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं केक काटकर सांसद जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

*महापौर किरण जैसल ने कहा* कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने अपने कार्यकाल के दौरान हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर अथक प्रयास किए हैं। उनके मुख्यमंत्री काल में हरिद्वार में अनेक विकास कार्यों का खाका खींचा गया है उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है’ या ‘वे हमेशा जनता की आवाज बनकर सदन में अपनी बात रखते हैं’

*भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी* ने कहा कि उनका समर्पण, दूरदर्शिता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हरिद्वार में भूमि गत बिजली लाइन,घर घर रसोई गैस तथा रिंग रोड की सौगात उन्हीं के द्वारा दी गई है इस शुभ अवसर पर, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह सांसद त्रिवेंद्र जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगे रहें।

आज के रक्तदान शिविर में भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर भाजपा मंडल महामंत्री देवेश ममगई राजू मनोचा कपिल विश्नोई नवीन तेश्वर सत्यनारायण शर्मा संजीव चतुर्वेदी प्रेम कुमार परमिंदर पंडित रवि शर्मा प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 19 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 23 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views