अध्यक्ष जसमहेंद्र मोंटू व सचिव विपिन द्विवेदी विजयी घोषित

जसमहेंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी तरसेम को 84 वोट से हराया

-1091 वोटों में से 1007 वोट पड़े

हरिद्वार,

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर जसमहेंद्र मोंटू को विजयी घोषित किया गया। वहीं सचिव पद पर विपिनचन्द्र निर्वाचित हुए हैं। सात सदस्य कार्यकारिणी पदों पर विजयी प्रत्याशियों का परिणाम भी घोषित किया गया।

शनिवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर जसमहेन्द्र सिंह मोंटू सबसे अधिक वोट लेकर विजेता घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर तरसेम सिंह चौहान, तीसरे सुशील कुमार व चौथे स्थान पर जगदीप शर्मा रहे।सचिव पद पर विपिनचन्द्र द्विवेदी पहले,अशोक कश्यप दूसरे स्थान पर,अरविंद श्रीवास्तव तीसरे व रमन भारती को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।उपाध्यक्ष पद पर पहले स्थान पर मीनाक्षी कपिल, दूसरे राव फरमान अली, तीसरे सुशील कुमार पाल, चौथे नंबर पर आलोक राजपूत व पांचवें स्थान पर रेणु डॉली उपाध्याय वोट प्राप्त हुए।सह सचिव पद पर पहले जितेंद्र कुमार, दूसरे पर सुनील कुमार शर्मा व तीसरे मोहम्मद शहनवाज को रहे।कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार सिंह प्रथम,मयंक त्यागी द्वितीय,आशु शर्मा तृतीय, उपेंद्र दत्त चतुर्थ व संदीप वर्मा पंचम स्थान हासिल हुआ है।आय व्यय निरीक्षक पद पर सीधी टक्कर में पहले स्थान पर राकेश चौहान व दूसरे स्थान पर कुलदीप सिंह रहे।जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर पहला स्थान नीरज कुमार वीर,दूसरे सुखदेव प्रताप, तीसरे स्थान पर पंकज कुमार व राजलक्ष्मी उपाध्याय को चौथा स्थान ही मिला।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल,राकेश गुप्ता व सुनील चौहान ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 1091 वोटों में से 1007 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों व उनके एजेंट की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। जैसे जैसे वोटों की गिनती चल रही थी, तो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ जा रही थीं। वहीं, गिनती में आगे चल रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थक के चेहरे पर विजयी मुस्कान दिखाई दी गई। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होते ही अधिवक्ता परिसर में हर्षोल्लास शुरू हो गया था। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कंधे पर उठाकर खुशी जाहिर की। विजयी प्रत्याशियों को वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह, राजकुमार चौहान,नरेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह चौहान,राजेश राठौर,एसके भामा,प्रभाकर गुप्ता,पुरुषोत्तम कुमार, सुरेन्द्र कुमार शर्मा,राव शबाहत अली,मोती लाल कौशल, दिविक चौहान,अमित चौहान,सुधीर वशिष्ठ, उत्तम सिंह,ललित उपाध्याय,अविनाश शर्मा, योगेश शर्मा, मनीष हटवाल व दीपक ठाकुर ने बधाई दी।

वहीं,शुक्रवार को मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर साढ़े चार बजे तक शांतिपूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया था।हालांकि,मतदान अवधि बीतने के बाद भी कई वोटर अपना वोट डालने की गुजारिश करते नजर आए।

शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कचहरी में प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह ही दस्तक देनी शुरू कर दी गई थी। धीरे धीरे वोटर भी मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे। तय समय 10 बजे मतदान शुरू करवा दिया गया था। इसी के साथ वोटर लाईन में लगकर अपनी प्रतीक्षा करने लगे।जबकि वोटरों के दोनों तरफ प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटरों से वोट अपने पक्ष में देने की अपील करते रहे। मतगणना के दौरान भी प्रत्याशियों व उनके समर्थक अपने पक्ष में बहुमत का दावा करते मिलें।इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही एलआईयू भी सक्रिय रही।कचहरी परिसर में पूरे दिन चुनावी सरगर्मियों के साथ वोट किस प्रत्याशी की ओर ज्यादा जा रहे हैं,इस बात की अधिक गहमागहमी रही।लंच दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 50 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।हालांकि,मतदान के दौरान चुनाव अधिकारी वोटरों से शांति पूर्ण व्यवस्था व सहयोग प्रदान करने की अपील करते रहे।शुक्रवार को मतदान साढ़े चार बजे समाप्त करते हुए मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए गए थे।जिसपर चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों से वार्ता कर सर्वसम्मति से वोटो की मतगणना शनिवार को कराने का फैसला लिया गया था।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views