सम्मेलन को लेकर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बैठक 

*हरिद्वार*

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज शुक्रवार से धर्मनगरी में शुरू होने जा रहा है। जिसमें फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और विशाल सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22,23 और 24 नवंबर को भूमा निकेतन में आयोजित किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को खन्ना नगर में हुई बैठक में सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक और नगर विधायक मदन कौशिक ने तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं को भूपतवाला में होने वाले सभी कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पं पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 22 नंबवर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले सदस्यों के पंजीकरण दो बजे से शुरू किए जाएंगे। शाम छह बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। सत्र में अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 23 नंवबर को ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन का आयोजन अखंड परम धाम भूपतवाला में किया जाएगा। सम्मेलन में दो से ढाई हजार समाज के लोग पहुंचेंगे। महिलाओं और युवाओं के सम्मेलन अलग से आयोजित किए जाएंगे।

जो की भूमा निकेतन में ही संपन्न किए जाएंगे इनमें महिलाओं और युवाओं से राष्ट्र और समाज के लिए जुटने का आह्ववान किया जाएगा।

24 नवंबर को फेडरेशन के 40 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 40 पौधों का रोपण कर कार्यक्रम समान किया जाएगा। इस मौके पर डॉ नरेश मोहन विकासतिवारी, उज्जवल पंडित, संजय शर्मा अनिल मिश्रा, अनिल वशिष्ठ विनीत शर्मा दीपांशु विद्यार्थी सिद्धार्थ कौशिक मनोज शुक्ला तरुण शुक्ला शिव शंकर पांडे आशुतोष चक्रपाणि अनिमेष शर्मा रंजीत झा वंदना भारद्वाज सोनिया शर्मा चित्रा शर्मा शंभू प्रसाद पंत मुकेश शर्मा सुनील कौशिक रमेश गौड आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    *इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन* *मुख्यमंत्री ने यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों, कर्मचारियों एवं केदारनाथ आए श्रद्धालुओं का…

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भैया दूज के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 3 views

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 5 views

    श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

    • By Admin
    • October 22, 2025
    • 7 views

    एसएमजेएन पीजी कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

    • By Admin
    • October 21, 2025
    • 4 views

    सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 7 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 9 views