सभी कार्मिक समय से कार्यालय पहुंचे: डीएम

*कार्यालय आने वाले व्यक्तियों के साथ हो अच्छा व्यवहार!डीएम*

*भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं होगा!डीएम*

हरिद्वार 06 जून 2025- मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त कार्मिकों के लिए हिदायत देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का भ्रश्टाचार, अनुशासनहीनता, लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जायेगा, बल्कि ऐंसा करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में भ्रश्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के टोल फ्री नम्बर 1064 से सम्बन्धित साइनेज लगाये जाये जिस पर स्पश्ट लिखा हो कि राज्य सरकार का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, आपसे रिश्वत की मां करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1064 पर दर्ज करा सकते हैं।

*मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति आवश्यक।*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

*सभी कार्मिक समय से कार्याल पहुॅचें।*

मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त कार्मिकों के लिए आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से कार्यालय पहुॅचना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि महीने में एक दिन देर से आने पर मौखिक चेतावनी, दो बार देर से आने पर लिखित चेतावनी, तीन दिन देर से आने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने तथा 4 दिन 4 दिन से अधिक देर से आने पर सम्बन्धित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

*कार्यालय आने वाले व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार रखे कार्मिक।*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि कार्यालय में पहुॅचने वाले सभी आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और बाहर से आने वाले व्यक्तियों को पीने के लिए पानी अवश्य उपलब्ध कराया जाये।

*सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संन्तुश्टि के मूल मंत्र पर हो समस्याओं का निस्तारण*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आने वाले आगन्तुकों की समस्याओं को पूरी शालीनता से सुनने व समझने के पश्चात समस्याओं को मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये मूल मन्त्र’’सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुश्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

*फील्ड स्तरीय कार्मिक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर, समस्याएं सुने।*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फील्ड स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी निरन्तर क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारित करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को अनावश्यक मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निरन्तर तहसील दिवसों का आयोजन करने तथा जिल स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार जनता दरबार लगाकर जन-सुनवाई करने के निर्देश दिये।

*कार्यो में गुणवत्ता, समयबद्धता व पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाये।*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    *हरिद्वार:* हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views