शांतिकुंज परिवार जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है नित्य भोजन नवरात्रि के पहले दिन से शुरु हुआ माता भगवती अन्नपूर्णा योजना

हरिद्वार 20 अप्रैल।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एक ऐसी संस्था है, जो जरूरतमंदों की सेवा, सुश्रुषा शांतिकुंज के अभियानों में प्रथम स्थान पर रहता है। आगामी वर्ष गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा जी का जन्मशताब्दी वर्ष है। जन्मशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत अनेक रचनात्मक एवं सुधारात्मक गतिविधियाँ देश-विदेश में संचालित हो रही हैं। इन्हीं गतिविधियों में से एक हैं माता भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना। गौरतलब है कि शांतिकुंज में चलने वाले भोजनालय के अतिरिक्त माता भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना चल रहा है।

यह अभियान अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी की प्रेरणा व युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में चल रहा है और करीब एक माह से हरिद्वार स्थित जिला चिकित्सालय, चन्द्रशेखर आजाद कुष्ठ आश्रम, चिदानंद कुष्ठ आश्रम, कुष्ठ आश्रम दयालपुरी, पुलिसकर्मियों सहित 600-650 लोगों में नित्य भोजन प्रसाद बाँट रहे हैं।

गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी ने कहा कि सेवा ही सच्ची साधना है। वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जीवन का मूल मंत्र ही है, किसी का दुःख दूर करना ही सच्ची पूजा है। इस अभियान के माध्यम से उनका जीवनदर्शन जन-जन तक पहुँच रहा है। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि अन्न का दान सर्वोत्तम दानों में से एक है। यह अभियान हमारे संस्कारों और परंपराओं को जीवंत और मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है।

अभियान की जानकारी देते व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने बताया कि यह योजना केवल भूख मिटाने का माध्यम नहीं है, वरन् इसके माध्यम से हम श्रद्धा, सेवा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना चाहते हैं। सभी भोजन व पैकेट्स पूर्ण स्वच्छता एवं सात्विकता के साथ तैयार किए जाते हैं। यह योजना जन्मशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। व्यवस्थापक श्री गिरि ने बताया कि यदि किसी अस्पताल अथवा जरुरतमंदों को भोजन प्रसाद की आवश्यकता हो, तो वह शांतिकुंज से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 13 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 34 views