शहर व्यापार मंडल ने अवैध अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ दिया पुलिस को ज्ञापन 

*तीर्थ नगरी को अवैध अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों से किया जाए मुक्त:राजीव पाराशर

हरिद्वार।शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर के नेतृत्व में हरकी पैड़ी एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र सहित शहर को अवैध अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के नाम हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया।इस मौके पर शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि

रोड़ी बेलवाला क्षेत्र को अवैधअतिक्रमणकरियों एवं अराजक तत्वों से मुक्त किया जाएं ,उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व विख्यात तीर्थनगरी है और यहां देश ओर दुनिया से तीर्थयात्रा करने के लिए रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्री आते हैं,तीर्थ यात्रियों के सम्मान सुरक्षा आस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके उसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी हैं,राजीव पाराशर ने कहा कि विगत दिनों अवैध अतिक्रमणकरियों द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों के साथ घटी घटना की निन्दा करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी को शर्मसार कर दिया है,तीर्थ यात्रियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करके असामाजिक तत्वों एवं अतिक्रमणकरियों न जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी है,सुभाष घाट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू बधावन एवं व्यवसाय मंडल अपर रोड के आशीष बंसल ने संयुक्त रूप से कहा है विगत घटी घटना से व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है क्योंकि तीर्थ यात्रियों से ही तीर्थ नगरी हरिद्वार गुलजार है यदि तीर्थ यात्रियों का सम्मान नहीं बचेगा तो कोई भी तीर्थ यात्री हरिद्वार नहीं आएगा,व्यापारी नेता पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि तीर्थ नगरी में यात्रियों के साथ हुई घटना से तीर्थ नगरी का नाम बदनाम हुआ है इस घटना से हरिद्वार का आर्थिक और आत्मिक नुकसान हुआ है हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि समय रहते हरकी पैड़ी क्षेत्र,रोड़ी बेलवाला एवं शहर से असामाजिक तत्वों व अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए जिससे तीर्थ नगरी की मान मर्यादा बच सके।

जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने संयुक्त रूप से कहा है शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमणकारियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध नशा से तीर्थ नगरी हरिद्वार का स्वरूप बिगड़ रहा है,जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

शहर महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा,युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा,अनुज गर्ग,विजय शर्मा,नागेश वर्मा,विष्णु शर्मा,गोरक्ष नाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल चौहान,बड़ा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, राघव मित्तल,मोती बाजार व्यापार मंडल से आशुतोष वर्मा,मनीष गुप्ता,राजेश खुराना,राजन सेठ, स्वर मदान,धीरज पाराशर,राकेश शर्मा,अनुपम त्यागी,गौरव सचदेवा,सुभाष घाट व्यापार मंडल के राजू बधावन महामंत्री सुमित शर्मा,कोषाध्यक्ष गौरव बंसल,धीरज अरोड़ा,राजू मल्होत्रा,पंकज लाली,महेंद्र अरोड़ा,आशीष बंसल,शरद अग्रवाल, हन्नी शर्मा,नरेश ठाकुर,सन्नी सक्सेना,मनसा देवी व्यापार मंडल इकाई अध्यक्ष गोविंदराम गुप्ता,भागीरथी व्यापार मंडल हरकी पैड़ी से धीरज पच भैय्या, सवी मदान, पंकज अरोड़ा,वीरेंद्र शर्मा,तरुण अरोड़ा,रितेश अग्रवाल,गौरव मेहता,सहित सैकड़ों व्यापारियों ने घटना की निन्दा की।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views