व्यापारी और श्रद्धालु हित में चार धाम यात्रा को सुलभ बनाए सरकार:सुनील सेठी

सुनील सेठी ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को की समाप्त करने की मांग। चार धाम यात्रा बोर्ड के गठन की एवं हेली सेवा टिकटों के नाम पर महंगी ब्लैक टिकटों की बिक्री पर रोक लगाने की रखी मुख्य मांग। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पर्यटन से जुड़े व्यापारियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा पूरा ध्यान जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं आने दी जाएगी किसी को कोई समस्या। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तराखंड के व्यापारियों के हित में एवं आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से सरकार की तरफ से सुविधाओं को व्यवस्थाओं को ओर बढ़ाना चाहिए जिसके लिए चार धाम यात्रा प्राधिकरण या कुछ ओर बेहतर बोर्ड का गठन करना चाहिए जिससे यात्रा में जिस प्रकार यात्रियों को परेशानी होती है उससे राहत मिल सके साथ ही मुख्य रूप से रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त करना चाहिए । सेठी ने कहा कि कुछ दिन पहले सचिवालय में हुई बैठक में चारधाम यात्रा प्राधिकरण का प्रस्ताव आया था। बैठक में शामिल चारधाम यात्रा से जुड़े स्टेक होल्डरों ने अपने सुझाव भी दिए थे लेकिन उसके बाद इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। जिस प्रकार से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, उसे देखते हुए कुछ कड़े कदम उठाकर यात्रा को सुलभ बनाने के लिए करने चाहिए । जिस प्रकार हेली टिकटों की ब्लैक ओर कालाबाजारी से यात्रियों को ठगा जाता है उस पर भी सख्ती से रोक लगानी चाहिए और हेली सेवाएं दे रही कंपनियों के मानक तय होने चाहिए। वरिष्ट व्यापारी नेता सतेंद्र झा एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीत कमल सारस्वत ने कहा कि पिछले साल चार धाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हरिद्वार का पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ था। पर्यटन व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरकार को रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त कर देना चाहिए। इससे आम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। महानगर उपाध्यक्ष एस के सैनी एवं सुनील मनोचा ने कहा कि उत्तराखंड के व्यापारियों का हरिद्वार के व्यापारियों का सारे साल का सीजन चार धाम यात्रा पर टिका है जिसमें पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या तो बढ़ती जा रही है लेकिन कई नियम बढ़ने से यात्रा के समय व्यापारियों को यात्रियों को कई मुसीबतों से गुजरना पड़ता है हम सभी व्यापारी सरकार की रीढ़ है सरकार के सहयोगी है अच्छी सुलभ यात्रा हो यही हम मुख्यमंत्री से उम्मीद करते है सरकार से हम बेहतर यात्रा तैयारियों की मांग के साथ यात्रा सुलभ बेहतर बनाने में हर स्तर तक साथ खड़े है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा पर्यटन से जुड़े व्यापारी एवं तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा पूरा ध्यान जो भी कमियां होंगी उन्हें जल्द किया जायेगा दूर मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से सचिव सोनू चौधरी,मुकेश अग्रवाल, पंकज माटा, रमन सिंह, अनिल कोरी, रवि बांगा, भूदेव शर्मा, राकेश सिंह सहित महानगर व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views