व्यय प्रेक्षक रोमिल चौधरी तथा अजय बिरथारे ने सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली

हरिद्वार 20 जनवरी 2025–

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बिना किसी ठोस कारण मतदान तथा मतगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में अनुपस्थित 4 मतगणना कार्मिकों तथा 21 मतदान कार्मिकों को दण्डारोपित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी नेबताया कि 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व तन्मयता से कार्य करने को कहा।

—————————

जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मतदान तथा मतगणना कार्य हेतु चल रही तैयारी की विकास भवन सभागार में समीक्षा की उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराना सुनिश्चित करें उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

हरिद्वार 20 जनवरी 2025– व्यय प्रेक्षक रोमिल चौधरी तथा अजय बिरथारे ने सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में धन बल को रोकने हेतु हर एक गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए रखे। प्रत्येक प्रत्याशी के निर्वाचन खर्चो पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। कोई भी व्यक्ति धनबल के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को भ्रमित न कर पाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में व्यय होने वाले सभी प्रकार के खर्चो को निर्वाचन लेखा में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेड न्यूज़ तथा पेड न्यूज़ के खिलाफ भी सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिए। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों के प्रत्येक खर्च व गतिविधि पर पैनी नज़र रखे हुए है, सभी उम्मीदवार निर्धारित अधिकतम धनराशि खर्च करने की सीमा को पार न करें और नियमानुसार ही धनराशि का उपयोग करें।

————————–

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    *दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिसके लिए होंगे सभी जरूरी प्रबंध* *मेले की तैयारियों को समयबद्ध…

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर में अवस्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी जी का 103वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 3 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 4 views

    वैश्विक तनाव से दूर मेधा का परिचय दे रहे युवा ही हैं सशक्त भारत की नींव: श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 6 views

    संतों और सनातन का अपमान सहन नहीं किया जाएगा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 17, 2026
    • 5 views