वित्तीय साक्षरता सुगम दैनिक जीवन-शैली

सही जगह निवेश से भविष्य होता हैं सुरक्षित- राजीव जैन

हरिद्वार 10 नवम्बर 2025

आज एस एम जे एन महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, वाणिज्य संकाय एवं सह सहयोगी राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में युवा नागरिकों हेतु वित्तीय शिक्षा पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के उदघाटन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता दैनिक जीवन को सुगम बनाने की महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विषय में भी बताया और साइबर ठगी से सचेत रहने की सलाह दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता श्री राजीव जैन (सेबी स्मार्ट ट्रेनर )एवं उनके सहयोगी श्री जलज जैन एवं प्रतीक कश्यप जी का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। तकनीकी सत्र में श्री राजीव जैन ने सेबी के विषय में जानकारी देते हुए छात्रों को विनियोग के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सही समय पर और सही जगह किया गया निवेश भविष्य सुरक्षित रखने की क्षमता रखता हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पल्लवी, डॉ मीनाक्षी शर्मा, भव्या भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांशु नेगी, दिव्यांशु, अंजलि सैनी, विकास चौहान सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने अति उत्साहित होकर बढ़-चढ़कर प्रति भाग लिया।

  • Related Posts

    भेल दिगंबर जैन मंदिर में श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर, बच्चों-बड़ों को दिए जा रहे संस्कारों के पाठ

    हरिद्वार। भेल स्थित श्री वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में जैन जागृति महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर में बच्चों और बड़ों को धर्म, संस्कृति एवं…

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

    हरिद्वार/नई दिल्ली। शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर डॉक्टर युधिष्ठिर लाल महाराज ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भेल दिगंबर जैन मंदिर में श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर, बच्चों-बड़ों को दिए जा रहे संस्कारों के पाठ

    • By Admin
    • June 4, 2026
    • 3 views

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

    • By Admin
    • June 2, 2026
    • 6 views

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 6 views

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 7 views

    विश्व कल्याण के लिए श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

    • By Admin
    • May 28, 2026
    • 8 views

    गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

    • By Admin
    • May 26, 2026
    • 8 views