वन मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी के नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में जनपद, टिहरी के नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की किल्लत देखने को मिलती है। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में ऑल वेदर रोड निर्माण तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के निर्माण से नरेन्द्रनगर विधान सभा के कई गांवों में पानी की समस्या हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के साथ ही पाईपलाईनों की देखरेख समय-समय पर किया जाना सुनिश्चित करें।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे से पेयजल स्रोतों के मरम्मत हेतु फण्ड रिलीज करने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को वॉटस्एप ग्रुप बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम प्रतिनिधियों को ग्रुप में शामिल कर पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में होने वाली पेयजल समस्या का निदान ससमय किया जाए ताकि पेयजल के कारण किसी भी प्रकार का जनअसंतोष उत्पन्न न होने पाए।

बैठक में एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, एसडीएम कीर्तिनगर सौम्या, नरेन्द्रनगर क्षेत्र के पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारीगण तथा नरेन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views