मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल हरिद्वार मुख्यालय पहुंचा

हरिद्वार 29 अप्रैल 2025-

मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के ओर से डॉ संजीव शर्मा कोर्स कॉर्डिनेटर/फेकल्टी मेम्बर और बृजेश बिष्ट ट्रेनिंग एसोसिएट के नेतृत्व में 9वें प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा, जहां अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त टीम का बुके देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण  कार्याशाला में  जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत सरकार में शासन की व्यापक संरचना, राज्य की शासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था, जिला प्रशासन की संरचना एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जिलाधिकारी के जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में विभिन्न कार्यों, दायत्विों तथा आपदा के समय उपयोग की जाने वाले विशेष शक्तियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया, मुख्य विकास अधिकारी की जनपद में भूमिका, कार्यों एवं दायित्वों आदि के बारे में भी अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षु टीम द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रश्नों के जवाब दिये गये।

एसपी जितेंद्र चौधरी द्वारा पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली, पुलिस संरचना एवं कानूनी व्यवस्थाओं, शान्ति एवं कानून व्यवस्था और कुंभ मेलों में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तार से अवगत कराया अधिकारियों ने जिला प्रशासन की समस्यायें तथा नवीन चुनौतियों आदि विषयों के साथ हरिद्वार शहर की सांस्कृतिक,धार्मिक व गंगा आरती तथा मेलो आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही भीड़ नियंत्रण एवं विभिन्न चुनौतियों, प्रशासनिक व्यवस्था एंव अवसंरचना, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान जनपद में स्वास्थ्य के बारे  प्रशिक्षु अधिकारियों  को सीएमओ डॉ आर के सिंह द्वारा जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला की पूर्णता पर मलेशिया के प्रशासनिक टींम लीडर /डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं मैनेजमेंट सर्विस मोहम्मद नासिर  ने अपर जिलाधिकारी श्री दीपेन्द्र नेगी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही  एसपी जितेंद्र चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया । आये हुए प्रशिक्षुओं के कोर्स कॉडिनेटर श्री संजीव शर्मा, व  प्रोग्राम डायरेक्टर डा बी एस बिष्ट ने सभी हरिद्वार प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views