रामानंद इंस्टिट्यूट के छात्रों ने किया “विकसित भारत विकसित उत्तराखंड” प्रदर्शनी का भ्रमण

रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार के छात्रों ने रूड़की में 4 , 5 और 6 तारीख को रूड़की में आयोजित हुई “विकसित भारत विकसित उत्तराखंड” प्रदर्शनी का भ्रमण किया। “विकसित भारत विकसित उत्तराखंड” प्रदर्शनी का आयोजन तरमेह इवेंट्स द्वारा माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी के मार्गदर्शन में किया गया।

“विकसित भारत विकसित उत्तराखंड” एक मेगा इवेंट है जो “अमृतकाल” की थीम पर आधारित है, जिसे भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में समाप्त होने वाली 25 साल की अवधि के रूप में वर्णित किया गया है, जो एक ऐसे भारत के निर्माण का समय है जो “आत्मनिर्भर” है और अपने मानवीय दायित्वों को भी पूरा करता है।

इस मेगा प्रदर्शनी में छात्रों को कौशल विकास और प्रक्षिशण, बुनियादी ढांचे, विज्ञानं और प्रोधोगिकी, जैव प्रोधोगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, ग्रामीण प्रोधोगिकी, आपदा प्रबंधन, शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न नवीन विकासो के बारे में दिखाया गया एवं जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रो में रोजगारो के अवसर के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया।

मेगा इवेंट “विकसित भारत विकसित उत्तराखंड” में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, पर्यटन मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं वस्त्र मंत्रालय द्वारा स्टाल लगाए गए जिसमे उनके उत्पादों का प्रदर्शन किया गया एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा व्याख्यान के द्वारा भी सभी छात्रों को समझाया गया। 

मेगा इवेंट में जाने वाले अध्यापको में स्वप्निल, शिवांगी, शिखा, सागर, श्रुति एवं विश्वजीत रहे जिनके साथ अचिन्त्य, हिमांशी, हर्ष, रिया आदित्य, गुरप्रीत,शिवम्, रजत, प्रियांशु, साहिल, मनीष, आरुषि, राजनंदनी, अभय, विनीत, नीरज, प्रियांशु, अभिषेक आदि 44 छात्रों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views