राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम 

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का सफल समापन

हरिद्वार।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा महाजन भवन भूपतवाला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार, संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी तथा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनकी निहित प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में अकादमी के वित्त अधिकारी सतेन्द्र प्रसाद डबराल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने जानकारी दी कि कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक स्पर्धा में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी खटीमा (ऊधमसिंह नगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) द्वितीय तथा ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर-मध्यमा विद्यालय कोट (पौड़ी गढ़वाल) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत समूहगान स्पर्धा में डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी छिनकी फार्म खटीमा (ऊधमसिंह नगर) प्रथम, आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वितीय और विजय पब्लिक स्कूल टनकपुर (चम्पावत) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत समूहनृत्य स्पर्धा में भी डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी छिनकी फार्म खटीमा ने प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार (टिहरी गढ़वाल) ने द्वितीय और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की (हरिद्वार) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद स्पर्धा में पक्ष आदित्य सर्राफ व विपक्ष अनंत योगेश (आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ) प्रथम, पक्ष प्रांजल यमग्नि व विपक्ष मोहित आर्य (श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरुकुल, देहरादून) द्वितीय तथा पक्ष अभिनव कुमार मिश्रा व विपक्ष सिद्धांत (श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत आशुभाषण स्पर्धा में अक्षित बहुगुणा (श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश टिहरी गढ़वाल) ने प्रथम, आरव सारस्वत (श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरुकुल, देहरादून) ने द्वितीय और भव्या (आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्लोकोच्चारण स्पर्धा में दीपांशु गहतोड़ी (डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी खटीमा) प्रथम, गौरव शर्मा (ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत उ. म. विद्यालय हरिद्वार) द्वितीय तथा मयंक पुरोहित (संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग) तृतीय रहे।

वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर-मध्यमा विद्यालय कोर्ट (पौड़ी) ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर देहरादून ने द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत समूहगान में केवीएम प. हल्द्वानी (नैनीताल) ने प्रथम, सुबोध प्रेम विद्यालय मंदिर गोपेश्वर दशौली (चमोली) ने द्वितीय और डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा (ऊधमसिंह नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत समूह नृत्य में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की प्रथम, डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर (चमोली) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पतलोट (नैनीताल) प्रथम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज ओखलकांडा (नैनीताल) के दीपक परगाई प्रथम, लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ की मोनिका उप्रेती द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश के वंश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।

श्लोक उच्चारण में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा के विजय जोशी प्रथम, पी. द. ब. रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार (पौड़ी) के नवीन बिष्ट द्वितीय और संस्कृत विद्यालय मल्ली मनिला (अल्मोड़ा) के संजीव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिश्चंद्र गुरुरानी ने किया।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views