रजत जयंती वर्ष में हासिल की उपलब्धि महत्वपूर्ण 

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) हरिद्वार शाखा द्वारा नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित

हरिद्वार 7 नवंबर

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की हरिद्वार शाखा द्वारा आज शाखा कार्यालय, आर्यनगर, हरिद्वार में नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील बत्रा उपस्थित रहे, जिन्होंने नव-निर्वाचित सीए सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में हासिल की । अतः इस की उपयोगिता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए आर्याही अग्रवाल, सीए वंशज जिंदल, सीए रिया भाटिया, सीए सौम्य कथुरिया, सीए आदित्य मोहन सतीजा एवं सीए आकाश कालरा का सम्मान शाखा की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए चन्द्रशेखर चेयरमैन हरिद्वार शाखा ने की। मंच संचालन एवं आयोजन में सीए अनमोल गर्ग (कोषाध्यक्ष), सीए अंकुर अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सीए सुमित शर्मा (सचिव), सीए वासु अग्रवाल (CICASA चेयरमैन) एवं सीए प्रखर गुप्ता (कार्यकारी सदस्य) का विशेष योगदान रहा।

अंत में शाखा के सिकासा चेयरमैन सीए वासु अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 5 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views