उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

स्थापना दिवस की रजत जयन्ती कार्यक्रम में वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित

6 नवम्बर 2025

हरिद्वार

एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मनाई जा रही कार्यक्रम श्रंखला में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर विषय पर अपने अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने अपने संबोधन में कहा की उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति समर्पित रहने के भाव को जाग्रत करने की अनूठी पहल हैं। प्रो बत्रा ने कहा की 25 वर्षो की इस यात्रा में उत्तराखंड राज्य ने नवीन राज्य होते हुए भी सतत विकास की ओर अपने मज़बूत कदम बढ़ाये हैं। आज उत्तराखंड सतत विकास वाला मजबूत वट वृक्ष बनकर अंकुरित हुआ हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सरकारों द्वारा पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने तथा स्वास्थय सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने के सफल प्रयास किये गए हैं। डॉ बत्रा ने कहा कि छात्र छात्राओं के द्वारा जो भी कमियां उजागर की गई हैं उनको राज्य सरकार को इस आशय से प्रेषित किया जाएगा ताकि उनको समाहित कर उन कमियों को भी दूर किया जा सके तथा इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि युवाओं द्वारा लोक संस्कृति को संजोकर रखना ही हैं उत्तराखंड राज्य का अनोखा बिंदु जिसके चलते सम्पूर्ण विश्व में आज उत्तराखंड की अलग पहचान बनी हैं। इस अवसर पर नताशा तथा सोनाली ने गीत की प्रस्तुति दी जबकि अपराजिता ने उत्तराखंड राज्य पर स्वरचित कविता का पाठ किया। प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से बी एस सी की अंजलि सैनी तथा बी ए की निहारिका को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार बी कॉम की मनीषा जबकि बी एस सी की नैन्सी नाथ तथा बी ए के अमन पाठक को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। विपक्ष में प्रथम पुरस्कार बी एस सी के छात्र दिव्यांशु नेगी प्रथम स्थान पर रहे । द्वितीय स्थान बी ए की छात्रा शैली जबकि तृतीय स्थान बी एस सी के छात्र दिव्यांशु को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में बी ए की छात्रा मानसी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता में डॉ सरोज शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल एवं डॉ पल्लवी ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। जबकि विनीत सक्सेना तथा यादविंदर सिंह कार्यक्रम के संयोजक रहे। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ लता शर्मा, डॉ अनुरिषा, डॉ रेनू सिंह, डॉ मनीषा पांडेय, दीपिका आनंद, अंजलि शर्मा, संदीप सकलानी, निशांत चौहान सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    महंत रवि पुरी महाराज ने विधि-विधान से किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद हरिद्वार। गुप्त नवरात्रि के समापन अवसर पर हरिद्वार के प्राचीन हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान…

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    हरिद्वार। कनखल स्थित एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360 ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 3 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 6 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 8 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 7 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views