मेला मनोरंजन ही नहीं ज्ञानवर्धन का साधन भी है-मनोज मोहन यादव

29़ मार्च से 30 अप्रैल तक होगा भागीरथ महोत्सव मेले का आयोजन

हरिद्वार, 26 मार्च। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति द्वारा भेल सेक्टर-4 दशहरा मैदान पीठ बाजार में 29 मार्च से 30 अप्रैल तक भागीरथ महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। भागीरथ महोत्सव मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज मोहन यादव ने प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में मेले मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धन के साधन भी हैं। प्रत्येक मेले का देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परम्पराओं से जुड़ा होना इस बात का प्रमाण हैं कि मेले किस प्रकार जनमानस में उल्लास, उमंग के साथ मनोरंजन भी करते हैं। मेला लोगों को एक साथ आने का मौका देता है। लोक संस्कृति और लोक जीवन को बढ़ावा देता है। सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित करने में मदद करता है।

मनोज मोहन यादव ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेले के मुख्य आकर्षण 150 फीट का भव्य स्वागत द्वार, भव्य सांस्कृतिक मंच, विभिन्न तरह के सेल्फी जोन, आकर्षक झूले, स्ट्राइकिंग कार, रिवालविंग टावर, रेंजर झूला, बड़ी नाव, टोरा टोरा एरोप्लेन, ड्रैगन, चाइना बाउंसी वाटर बोट, मौत का कुआं होंगे। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, कलाकारों सहित लोकप्रिय बाहरी कलाकारों की उपस्थिति रहेगी। मेले में मिस्टर व मिस हरिद्वार प्रतियोगिता, बॉडी बिल्डिंग का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से 30 से 40 सुरक्षा गार्ड, 80 सीसीटीवी कैमरे, आग से बचाव के उपकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा रहेगी। लोगों से मेले में शामिल होने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर मेला में घूमने जरूर आएं।

पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक सुकरामपाल व राकेश चौहान, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, सलाहकार संतोष साहू, कार्यकारी सदस्य रामचंद्र यादव, गौरीशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views