मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्देश्य मंदिर आने वाले शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर में भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां लीं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में नमन शर्मा, चौकी इंचार्ज हकम सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कपूर, डॉ. कैलाश शर्मा सहित रामानंद इंस्टिट्यूट के छात्रों और मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से शिविर में सुरक्षा एवं व्यवस्था सुचारु बनी रही।

इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पूरे कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views