“महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में किया गया गरबा एवं डांडिया का आयोजन” ‌‌‌ ‌  

‌‌‌‌‌‌‌ दिनांक 30 -9- 2025 को महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज ,सतीकुंड, हरिद्वार में नवरात्रि के शुभ अवसर पर गरबा तथा डांडिया का किया गया आयोजन । इस रंगारंग कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ देवी के विभिन्न स्वरूपों के स्मरण के साथ किया गया । दीप प्रज्वलन महाविद्यालय की सचिव डॉक्टर वीणा शास्त्री जी ,कॉलेज के पेरेंट्स गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री सर, पैरंट गवर्निंग बॉडी की ट्रस्टी डॉक्टर विशाखा कुमार एवं कॉलेज की डायरेक्टर डॉक्टर अल्पना शर्मा के द्वारा किया गया । आज के इस कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया गया। महिला महाविद्यालय में शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । जैसा कि हमारी भारतीय परंपरा है की नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम माता रानी के नौ स्वरूप की आराधना करते हैं तथा डांडिया और गरबा के माध्यम से हम नवरात्र को श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाते हैं । आज के इस आयोजन में महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज की छात्राएं, महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं, M. C. S बाल विद्यापीठ की छात्राएं, संस्कार भारती के सदस्य, आनंदमई सेवा सदन, सिंधी पाठशाला एवं इसके साथ ही हरिद्वार शहर की इच्छुक महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सभी ने हर्ष उल्लास के साथ अपनी खुशी को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सुचार रूप से संचालित करने में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता, डॉक्टर शैलजा ,डॉक्टर अनुराधा पांडे ,डॉक्टर रूपाली गुप्ता, मोनिका शर्मा ,डॉक्टर श्वेता शरण डॉक्टर सपना रानी, डॉक्टर मानसी हंस , गरिमा जैन, एकता अरोड़ा, रिद्धि ,मिस पल्लवी शर्मा ,मिस दीक्षा, मिस रानी एवं पुस्तकालय विभाग से सविता, महावीर तथा कार्यालय विभाग से सावन लाखेड़ा , गजेंद्र चौहान, राम गोपाल, इंद्रपाल , चंद्रहास एवं कॉलेज के फ़ूड लैब से किरण शर्मा, श्रीमती रेखा, बाला, गीता ,गीता रानी सभी ने अपना संपूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 11 views