भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा का सांस्कृतिक अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

*भारत विकास परिषद देश के नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है:श्री महंत रविंद्र पुरी*

*भारत विकास परिषद न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा रही है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना भी पैदा कर रही है:मदन कौशिक*

*हरिद्वार* ।

भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा द्वारा उत्तरी हरिद्वार स्थित एक होटल में सांस्कृतिक अधिष्ठापन समारोह एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी, नगर विधायक मदन कौशिक और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह की अध्यक्षता श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने की, जबकि संचालन मयंक भजोराम शर्मा ने निभाई।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा भारत विकास परिषद देश के नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं नगर विधायक मदन कौशिक ने परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा भारत विकास परिषद न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा रही है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना भी पैदा कर रही है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है और ऐसे आयोजनों से उन्हें सम्मान और पहचान मिलती है, जो प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव श्री संजय गर्ग ने मनोनीत जाह्नवी शाखा कनखल की मनोनीत अध्यक्ष आरती नैय्यर, सचिव मीनाक्षी भजोराम,वित्त सचिव अंजू मल,संगठन सचिव अवंतिका राणा,संयोजक संपर्क शिखा गुलाटी,संयोजक सेवा अर्पिता भार्गव,संयोजक संस्कार अनु सचदेवा,संयोजक पर्यावरण हेमा गुलाटी,संयोजक महिला सहभागिता राधा चौधरी को शपथ दिलाई और संगठन के उद्देश्यों को दोहराया।

*समारोह में विशिष्ठ प्रतिभा सम्मान से इनको सम्मानित किया*

बाल ब्यास ब्रह्मरात हरितोष,अंजू मल,श्वेता यादव,टी एस गोपाल कृष्णम,डॉक्टर सुशील शर्मा,डॉक्टर दीप्ति शर्मा,दीपक वर्मा,देवेश शुक्ला,आचार्य प्रीति सिंघल,सुमित बंसल

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मनोनीत अध्यक्ष आरती नैय्यर और सचिव मीनाक्षी भजोराम शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग, क्षेत्रीय सेवा सचिव बीपी गुप्ता,राजकुमार शर्मा,विकास तिवारी,ललित पांडेय,मयंक गुप्ता,संजय चौहान,आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला…

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    हरिद्वार, संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन(जीटो) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना की गई। उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो के उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 3 views

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से सन्यास दीक्षा लेंगे नरेश शर्मा

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    जर्मनी की सिटी फ्रैंकफर्ट की संसद में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मां गंगा की महिमा को लेकर संबोधन दिया

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 5 views

    सेवा दिवस के रूप में बनाया गया हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 7 views