कांवड़ मेले में शिवभक्तों के लिए निशुल्क सेवा, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने भेंट की दो एंबुलेंस

हरिद्वार। हरिद्वार के पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में शनिवार को एक विशेष आयोजन के दौरान कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। यह एंबुलेंस अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के सिंह को दो एंबुलेंस भेंट की गई। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर दो एम्बुलेंस रवाना की गई। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और सीएमओ डॉ.आरके सिंह और समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को सेवा के लिए रवाना किया।

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और इसमें लाखों की संख्या में शिवभक्त दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हम सभी संतों और संस्थाओं का कर्तव्य है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची भक्ति है। हर साल की तरह इस वर्ष भी हमने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदान की है। यह एंबुलेंस न केवल इमरजेंसी में कार्य करेगी, बल्कि इसे पूरे मेले के दौरान सक्रिय रखा जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का यह प्रयास सराहनीय है। वे न केवल एंबुलेंस भेंट करते हैं, बल्कि उसका ईंधन, चालक और देखरेख का संपूर्ण खर्च भी स्वयं वहन करते हैं। उनका यह योगदान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत सहयोगी है। कांवड़ मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की सेवाएं दुर्घटना या आपात स्थिति में शीघ्र राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का यह कदम समाजसेवा और धार्मिक कर्तव्यों का एक सुंदर उदाहरण है।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 5 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 6 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views