भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी ने लगाया षड़यंत्र रचने का आरोप

हरिद्वार, 20 जून। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने अपने खिलाफ षड़यंत्र किए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के आदर्शो को अपनाते हुए भारत माता मंदिर की सेवा में ईमानदारी से अपना योगदान दे रहे हैं। गुरू के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए संत मर्यादाओं के अनुरूप सेवा कार्यों में भाग लेते हैं। लेकिन कुछ दिनों से ट्रस्ट के कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। मंदिर की व्यवस्थाओं को लागू करने में भी हस्तक्षेप किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों द्वारा धमकी भी दी जा रही है। कमरा खाली करने जैसे सवाल उठ रहे हैं। बोर्ड में अंकित उनके नाम को भी हटा दिया गया। बैठकों में भी उन्हें नहीं बुलाया जा रहा है। ट्रस्ट के कुछ लोग वरिष्ठ प्रबंधकों को भ्रमित कर रहे हैं। स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का लालच नहीं है। वे निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। संत परंपरांओं का निर्वहन करते हुए यज्ञ, वेद पाठन आदि धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रमुखता से हिस्सा लेते हैं। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को उनसे दिक्कत हो रही है और वह उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोग संपत्ति को खुर्द बुद्ध करना चाहते हैं। हिसाब किताब किसी को नहीं देते और मनमर्जी पर उतारू हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ संत समाज से एकजुट होने का आह्वान किया और कार्रवाई की मांग भी की।

  • Related Posts

    गोर्खाली सुधार सभा, शाखा हरिद्वार का तृतीय वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

    समुदाय को अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति जागरूक होना होगाः पदम हरिद्वार। गोर्खाली सुधार सभा की हरिद्वार शाखा का तृतीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक रानीपुर में सम्पन्न हुआ।…

    सहकारिता मंथन में डॉ. रावत ने गिनाई राज्य की उपब्धियां

    *कहा, सूबे के 12 लाख किसानों को बांटा ब्याज मुक्त ऋण* *राज्य में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय परिसर खोलने की रखी मांग* *नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोर्खाली सुधार सभा, शाखा हरिद्वार का तृतीय वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

    • By Admin
    • June 30, 2025
    • 3 views

    सहकारिता मंथन में डॉ. रावत ने गिनाई राज्य की उपब्धियां

    • By Admin
    • June 30, 2025
    • 4 views

    धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल

    • By Admin
    • June 30, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-श्रीमद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया

    • By Admin
    • June 30, 2025
    • 5 views

    सीएम ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला द्वारा तिरंगा फहराने पर इसरो समेत समस्त वैज्ञानिकों को बधाई दी

    • By Admin
    • June 30, 2025
    • 5 views

    दून विहार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • June 29, 2025
    • 5 views