भारतीय सेना साहस और बलिदान के लिए अग्रणी : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

सशस्त्र झंडा दिवस पर कॉलेज परिवार ने सैनिक कल्याण कोष में दिए 51 हजार

13 दिसंबर 2025, हरिद्वार

एस एम जे एन पीजी कॉलेज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज परिवार ने सैनिक कल्याण कोष में ₹51,000 /- की धनराशि भेंट की

इस मौके पर अपने संदेश में अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। श्रीमहंत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय सेना अपने साहस और बलिदान के लिए संपूर्ण विश्व में अग्रणी हैं

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि हर साल सात दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश के हर नागरिक के हृदय में अपनी सेना के प्रति गर्व का भाव भर देता है। उन्होंने झंडे में मौजूद तीन रंगों (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) का महत्व समझाया, जो तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना, और वायु सेना) का प्रतीक हैं। प्रो. बत्रा ने कहा कि हमारी सेनाओं का अदम्य साहस, शौर्य, त्याग व बलिदान का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सेना के जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ देश की आंतरिक एवं दैवीय आपदाओं के समय भी देशवासियों के जीवन की रक्षा और राहत पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं

सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ शिव कुमार चौहान ने सेनाओं के वीर जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों एवं दुर्गम स्थानों पर तैनात रहकर राष्ट्र की सुरक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ. पदमावती तनेजा, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 10 views