भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अनिल गोयल रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण को लेकर कार्य करते हैं। ऐसे ही मां भारती के सपूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति में सेवा ,समर्पण और सुचिता को सुशोभित किया था। उन्होंने राजनीतिक पारदर्शिता और मूल्य पर आधारित राजनीति करते हुए अपनी सरकार को एक वोट से गिरना स्वीकार किया। परंतु राजनीतिक मूल्यों को नहीं छोड़ा। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी सरकार के अनेकों ऐसे कार्यों की प्रशंसा की जो जनता के हित में थी।उनकी जन्म जयंती पर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मनाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला हरिद्वार भाजपा प्रभारी अनिल गोयल ने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता दृढ़ता ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने कार्यक्रम को करने के लिए खड़ा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सातों दिन राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुटा रहता है। और उन्हें जो भी कार्य दिए जाते हैं वह उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। हमारी सरकार के द्वारा जन-जन के लिए कार्य किया जा रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाली 2027 में विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतकर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। इन कार्यक्रमों में 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेईजी की जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर प्रत्येक कार्यकर्ता उनके चित्र के सामने दिया जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। नगर निगम और विधानसभा में स्वच्छता के कार्यक्रम चलाकर चौराहा और सड़कों को स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। उनके जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिससे कि अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के बारे में बच्चे जान सके। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस पर प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर जिला सह प्रभारी भाजपा दीपक धमीजा ने बताया कि 26 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी वीर बाल दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। जिन्होंने अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए हंसते-हंसते अपने परिवार को कुर्बान कर दिया वीर बाल दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ता गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन में भाग लेंगे और वीर बालकों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राजीव नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक सचिन अग्रवाल,राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,सुनील सैनी, विकास तिवारी ,अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा , निपेंद्र चौधरी ,सीमा चौहान ,आशु चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान, जसवीर चौधरी, प्रीति गुप्ता ,तेलुराम प्रधान, लोकेश पाल,एजाज हसन, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, विपिन शर्मा, प्रशांत कुमार ,अश्वनी कंबोज, पृथ्वी सिंह राणा,सुशांत भट्ट, मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ,रेशु चौहान, सरिता अमोली, शिवम त्यागी, राकेश सैनी, ऋषिपाल सिंह,पृथ्वी सिंह राणा, परमिंदर सिंह गिल ,मोहम्मद परवेज, राकेश सैनी नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर ,मोहित वर्मा ,विक्रम चौहान ,सौरभ चौहान, उमेश पाठक ,विनीत जोली , सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 13 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 13 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 10 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 15 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 17 views