प्राोफेसर डॉ तेजवीर सिंह तोमर की सेवानिवृत्ति 

शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

8 अक्टूबर 2025

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर तेजवीर सिंह तोमर की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अध्यक्ष, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा की गई। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अपने 36 वर्ष से अधिक समय की सेवा में प्रो तोमर ने न केवल अपने अध्यापन से अपितु अपने व्यक्तित्व से भी आदर्श शिक्षक के रूप में सेवा दी हैं। श्रीमहंत ने कहा जिस प्रकार अपने विषय, समाज और परिवार के प्रति प्रो तोमर का समर्पण भाव रहा हैं उससे आज संपूर्ण कॉलेज परिवार गर्व की अनुभूति कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण हैं ।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने प्रो तोमर को सेवानिवृत्ति पर नई पारी की बधाई देते हुए कहा कि आज से आपका कार्यक्षेत्र और अधिक विस्तृत हुआ हैं जिससे आपकी प्रतिभा का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल सकेगा। इस अवसर पर अपने व्यक्तव्य में प्रो तोमर ने कॉलेज प्रबंध समिति तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने नई पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि यदि हम सभी अपनी व्यक्तिगत बुराइयों को नष्ट कर दे तो एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता हैं। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने प्रो तोमर को स्वस्थ तथा समृद्ध भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर प्रो जे सी आर्य, डॉ मनमोहन गुप्ता, प्रो विनय थपलियाल, डॉ सुषमा नयाल, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ रजनी सिंघल, डॉ पदमावती तनेजा, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ वंदना सिंह, डॉ रेणु सिंह, डॉ पल्लवी, डॉ मनीषा पांडे, पंकज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 10 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views