प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 10 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में देखा और सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम से इस कार्यक्रम के तहत देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और इस तरह के कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए सुझाव न केवल परीक्षा बल्कि संपूर्ण जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चाहे मन की बात हो या परीक्षा पे चर्चा मोदी जी के हर कार्यक्रम से प्रेरणादायक बातें सीखने को मिलती हैं। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस तरह के कार्यक्रमों को अवश्य सुनने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, रामशरण नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद कमली भट्ट, मण्डल मंत्री राकेश चड्डा, माया राणा, पार्षद मोहन बहुगुणा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 6 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views