पूर्व व वर्तमान विधायक विवाद प्रकरण में एक और बड़ी कार्यवाही

*हरिद्वार पुलिस की पैरवी पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी हुआ निरस्त*

*लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु डीएम देहरादून से किया गया था पत्राचार*

*24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों से 10 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त*

*पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस पूर्व में किए जा चुके निरस्त*

*दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों को किया गया पाबंद मुचलका, चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी*

विधायक खानपुर उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए आपसी विवाद एवं फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की ठोस पैरवी के चलते जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल देर शाम वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

हरिद्वार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जा चुके हैं जिसमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद वर्तमान विधायक के शस्त्र लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी देहरादून को पत्राचार किया गया था। इनके समर्थकों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

साथ ही प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व विधायक दोनों पक्षों के 150-150 कुल 300 समर्थकों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है व चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 4 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 8 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views