पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया जाए जिससे आम लोग सम्बन्धित नंबर पर जानकारी साझा कर सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी श्री दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायज़ा

    *जिलाधिकारी ने वैरागी कैम्प, सीसीआर व हरकी पौड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।* हरिद्वार 11 जुलाई 2025- कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने हेतु वैरागी कैम्प में बनाई गई अस्थायी…

    श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

    *भगवान शिव सरलता, करुणा और क्षमा के प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज* *श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंशेश्वर महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख व समृद्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायज़ा

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 3 views

    श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 6 views

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टेलीकम्युनिकेशन विभाग के तत्वाधान में आठवीं राज्य स्तरीय ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित की गई

    • By Admin
    • July 10, 2025
    • 5 views