नहीं बदला गया स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम:वंदना कटारिया

हरिद्वार, 31 मई। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके नाम पर रखे गए वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम पर फैलाई जा रही भ्रांति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 30 मई को देहरादून में मिली हैं और इस प्रकार का कोई शासनादेश या आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे कि स्टेडियम का नाम बदला जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान वंदना कटारिया ने बताया कि कुछ लोगों ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की बात बताई थी। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा गया है। स्टेडियम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उन्होंने स्टेडियम के नाम पर बेवजह राजनीति न करने की सलाह भी दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कुछ लोग अपने नाम चमकाने के लिए मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस स्टेडियम का नाम स्वयं रखा हो उसे कैसे बदलवा सकते हैं। कहा कि प्रदेश में खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों के लिए तमाम छात्रवृत्तियां लागू कराकर खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एससी, एसटी वर्ग के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। कांग्रेस ने तो बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर को सांसद तक नहीं बनने दिया, वे कहते थे कि किसी को कांग्रेस का सदस्य तक नहीं बनना चाहिए। वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्टेडियम हो या सड़क, या अन्य योजनाओं के नाम अपने नेताओं, नेहरू, गांधी परिवार के नाम पर ही रखे। आज उसी पार्टी के नेता तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुशील पेगोवाल, सतीश कुमार, किशोर पाल आदि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views